Tehri News

उत्तराखंड के आशीष नेगी का CRPF में सब इंस्पेक्टर के लिए चयन,माता-पिता के परिश्रम को मिला फल

Ad

देहरादून: उत्तराखंड के युवा आज हर क्षेत्र में कामयाबी हासिल कर रहे हैं। कोई भी परीक्षा हो या फिर खेल, राज्य का युवा अपने हुनर से सामने आ ही जाता है। इसलिए दूसरे राज्यों के लोग भी कहते हैं कि आने वाली सदी उत्तराखंड के युवाओं के नाम रहने वाली है। यहां तक कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी बड़े मंचों से इस बात को दोहरा चुके हैं। सीपीओ सब इंस्पेक्टर परीक्षा 2022 के नतीजों में राज्य के कई युवाओं को कामयाबी मिली है। युवाओं ने अपने परिश्रम से देश सेवा के लिए खाकी पहनने के सपने को साकार किया है।

ADVERTISEMENTS Ad

उत्तराखंड राज्य के टिहरी गढ़वाल जिले के चम्बा का रहने वाले आशीष नेगी भी उन युवाओं में शामिल हैं। उनका चयन सीआरपीएफ में सीपीओ सब इंस्पेक्टर के पद पर हुआ है। सीपीओ सब इंस्पेक्टर परीक्षा 2022 में चयनित होकर सीआरपीएफ में अपनी सेवाएं देंगे। मध्यम वर्गीय परिवार से आने वाले आशीष के पिता राजेंद्र सिंह नेगी टायर की दुकान चलाते हैं और उनकी मां कुशल ग्रहणी है। परिवार के परिश्रम को आशीष बचपन से देख रहे थे और ये बात उन्हें हमेशा प्रेरित करती थी।

आशीष ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सरस्वती विद्या मंदिर चम्बा टिहरी गढ़वाल से प्राप्त हासिल की है। इसके बाद वो देहरादून चले गए और उच्च शिक्षा डीएवी कॉलेज देहरादून में प्रवेश लिया। पढ़ाई के साथ वो सरकारी नौकरी की तैयारी भी कर रहे थे। अब उनके परिश्रम को फल मिला है और पूरा परिवार आशीष की नियुक्ति से खुश हैं। आशीष की इस अभूतपूर्व सफलता से जहां उनके परिवार में हर्षोल्लास का माहौल है वहीं उनके घर पर बधाई देने वालों का भी तांता लगा हुआ है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top