Tehri News

टिहरी की अनिता ने एक साथ तीन सरकारी परीक्षाएं निकाली, फोटो पर लिखा… चौथे की तैयारी !

Ad

देहरादून: बीते दिनों उत्तराखंड में सरकारी परीक्षाओं के नतीजे घोषित हुए हैं। राज्य के कई बच्चों को कामयाबी मिली है लेकिन एक अभ्यर्थी ऐसी भी हैं, जिन्होंने तीन परीक्षाओं को पास किया है और अब लगता है कि वो चौथे कि तैयारी में हैं। अब बात कर रहे हैं, टिहरी गढ़वाल जिले के चंबा ब्लॉक के गजा की अनीता चौहान (ANITA CHAUHAN UTTARAKHAND) की जिन्होंने पटवारी भर्ती परीक्षा के साथ ही फॉरेस्ट गार्ड तथा कनिष्ठ सहायक की परीक्षा में भी कामयाबी हासिल की है। अनिता का एक फोटो वायरल हो रहा है, जिसमें परीक्षाओं के नाम लिखे हैं। वहीं चौथे स्थान में लिखा है टू बी कंटिन्यू… यानी भविष्य में अनीता दोबारा कर सकती हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग की पटवारी/ लेखपाल भर्ती परीक्षा के परिणामों के जारी होने के बाद अनीता (ANITA CHAUHAN TEHRI) के बारे में लोगों को चला। उन्होंने कुछ निजी मीडिया हाउस को इंटरव्यू भी दिया। जानकारी के मुताबिक, अनीता के पिता राजेंद्र चौहान गाड़ी चलाने हैंं वहीं उनकी माता एक कुशल गृहिणी हैं। अनीता ने जीआईसी इंटर कॉलेज गजा टिहरी गढ़वाल से पढ़ाई पूरी की और फिर श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय में प्रवेश लिया, यहां से उन्होंने स्नातक की पढ़ाई पूर्ण की है।

अनीता एक सामान्य परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उन्होंने अपनी कामयाबी का श्रेय अपने परिजनों को दिया। उनकी माता-पिता ने उन्हें आगे बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। माता ने घर की देखभाल तो की उनसे अलावा पशुपालन के जरिए आर्थिकी को मजबूत किया जिससे अनीता को कोचिंग के लिए देहरादून भेजा गया। अनीता ने तैयारी के लिए रोजाना 8 से 9 घंटे पढ़ाई करती थी।

अनीता का कहना है कि कामयाबी का रास्ता मेहनत करके ही तय किया जा सकता है। हो सकता है कि तुंरत कामयाबी नहीं मिले लेकिन धैर्य रखना जरूरी है और ये युवाओं को चुनौतियों का सामना करने में मदद करेगा। अनीता चौहान को अपनी कामयाबी के लिए हल्द्वानी लाइव डॉट कॉम की ओर से बधाई और उम्मीद है कि उन्होंने अपने लिए जो भी सपने बूने हैं, उन्हें वो हासिल करें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top