Bollywood

मां और बेटी एक साथ फिल्मों में काम करेंगे, पूरा नैनीताल शुभांगी पंत को दे रहा है बधाई

Ad

Shubhangi pant story:- उत्तराखंड का हुनर आज कई क्षेत्र में अपनी अमिट छाप छोड़ रहा है। अदाकारी के क्षेत्र में बॉलीवुड तक अपनी पहचान बनाने वाली अदाकारा शुभागी पंत एक बार फिर चर्चाओं में हैं। दक्षिण भारतीय फिल्मों से अपने अभिनय की शुरुवात करने वाली शुभांगी, अब सिने जगत में अपनी जड़ें मजबूत कर रहीं हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि बॉलीवुड में अपने कदम रखने जा रही शुभांगी पंत, आज कल अपने नैनिहाल नैनीताल पहुंची हुई हैं। उन्होंने अपने परिवार के साथ मां नयना देवी मंदिर में दर्शन भी किए। इस के साथ ही उन्होंने माल रोड समेत अन्य पर्यटक स्थलों की भी सैर की।

सोशल मीडिया को मानती है अच्छा विकल्प

शुभांगी आज के वक्त में बढ़ते सोशल मीडिया ट्रेंड को ले कर कहती हैं कि, सोशल मीडिया अभिनय के लिए एक अच्छा विकल्प है। हालांकि पोस्ट पर कम लाइक्स आने पर कलाकार निराश जरूर होते हैं, लेकिन वो कहती हैं कि, अगर आपका कंटेंट अच्छा है तो सफलता एक दिन जरूर हासिल होगी। उन्होंने कलाकारों को अच्छे कंटेंट पर फोकस करने और सोशल मीडिया पर ब्लॉग व अन्य माध्यम से वीडियो पोस्ट करने की सलाह दी।

मतदाता बनाते हैं मजबूत लोकतंत्र

मशहूर अभिनेत्री शुभांगी पंत और उनकी मां इंद्रा पंत ने लोगों को मतदान के प्रति भी जागरूक किया है। उन्होंने कहा कि मतदाता एक मजबूत लोकतंत्र की नीव हैं। लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए उन्हें अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए। उन्होंने आगे बताया कि वे भी आगामी 19 अप्रैल को सभी मतदाता सहित अपने भी मत का प्रयोग करेंगी।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top