Uttarakhand News

उत्तराखंड में बढ़ा कोहरा, मौसम विभाग की भविष्यवाणी 23 दिसंबर के बाद हो सकती बर्फबारी

Ad

Uttrakhand weather report:- उत्तराखंड राज्य में मौसम लगातार बदलते जा रहा है। तापमान में गिरावट से मौसम लगातार ठंडा होता जा रहा है। इस शुष्क मौसम के बीच राज्य में चटख धूप का नजारा कायम है। जिससे अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक है, लेकिन सुबह-शाम सर्दी की मार भी ही जा रही है। उत्तराखंड में पहाड़ से लेकर मैदान तक कड़ाके की ठंड हर किसी के हिस्से आ रही है।

ADVERTISEMENTS Ad

राज्य की राजधानी देहरादून समेत ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम शुष्क है, जिसके चलते सुबह-शाम कड़ाके की ठंड सता रही है। लगातार बढ़ रही सर्दी के कारण राज्य का जनजीवन भी प्रभावित है। हालांकि, दिन में चटख धूप के चलते तापमान सामान्य है, लेकिन शाम को सर्द हवाओं के साथ पारा भी लुढ़कता जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिन प्रदेश में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। इन सब के चलते पहाड़ों में पाला और मैदानी क्षेत्रों में कोहरा लोगों की परेशानी बढ़ा सकता है।

कोहरे से बढ़ी कंपकंपी

पर्वतीय क्षेत्रों में पाला और मैदानी क्षेत्रों में कोहरा छाने के कारण कंपकंपी बढ़ गई है। राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस तक नीचे बना हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि प्रदेश में अगले कुछ दिन तक मौसम शुष्क बने रहने के आसार हैं। तापमान में मामूली गिरावट आ सकती है। मैदानी क्षेत्र खासकर हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में कोहरा छाने की आशंका है। पर्वतीय क्षेत्रों में भारी मात्रा में पाला पड़ने को लेकर चेतावनी दी गई है।

23 दिसंबर से होगी मौसम में हेरा फेरी

पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण आने वाले 23 दिसंबर से मौसम का मिजाज बदल सकता है। मौसम विभाग की माने तो चोटियों पर हिमपात और निचले इलाकों में बूंदाबांदी की आशंका जताई जा रही है। हालांकि उत्तराखंड में शुष्क मौसम के बीच खिल रही चटख धूप के कारण अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक है। लेकिन सुबह-शाम सर्दी का सितम और बढ़ गया है। पहाड़ से लेकर मैदान तक कड़ाके की ठंड हो रही है, जो 23 दिसंबर के बाद अधिक महसूस की जा सकेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top