Uttarakhand News

नैनीताल में बेशर्मी की सारी हदें पार,किराएदार ने मकानमालकिन आमा के साथ किया गाली गलौज

Ad

नैनीताल: जिसने रहने के लिए घर दिया उसी को गाली कर दी। नैनीताल शहर से कुछ ऐसी ही खबर सामने आ रही हैं। जहां बुजुर्ग महिला जब अपने किराएदार से किराया मांगने गई तो किराएदार उसके साथ अभद्रता से पेश आने लगा। किराएदार ने महिला के साथ गाली गलौज भी की।

ADVERTISEMENTS Ad

नैनीताल के मल्लीताल क्षेत्र में आवागढ़ कंपाउंड निवासी एक बुजुर्ग महिला ने पुलिस में तहरीर दी है। उन्होंने बताया कि बहुत समय से उनके घर में एक किराएदार रहता है। इस किराएदार से जब वे हाल में किराया मांगने गई तो पहले तो किराएदार ने किराया देने से इंकार कर दिया। जिसके बाद उन्होंने फिर से किराया देने के लिए कहा तो किराएदार गाली गलौज और अभद्रता करने लगा।

यह भी पढ़ें: बंशीधर भगत का विवादित बयान वायरल,सीएम रावत का ट्विट, मैं इंदिरा हृदयेश से माफी मांगूगा

यह भी पढ़ें: शर्मनाक:बंशीधर भगत का इंदिरा हृदयेश को लेकर अपमानजनक बयान,फिर हंसने लगे- वीडियो वायरल

जानकारी के अनुसार विवाद काफी देर तक चला। माहौल काफी गर्म हो गया था। जिसके बाद महिला ने कोतवाली में शिकायत करना बेहतर समझा और वह फौरन कोतवाली चली आई। यहां बुज़ुर्ग महिला ने अपनी शिकायत दर्ज कराने के साथ-साथ किराएदार से उसका घर खाली करने को भी कह दिया है।

कोतवाल अशोक कुमार ने मामले की जानकारी दी और बताया कि महिला की तहरीर पर जांच की जा रही है जांच के बाद ही पुलिस कुछ कार्यवाही करेगी।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड से विदेश पहुंचेंगी खादी, ऑनलाइन बिक्री शुरू, 50 हजार होगी लिमिट

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में मानव तस्करी,कुवैत जाने के लिए बनबसा पहुंचीं पांच युवतियां,पुलिस ने पकड़ा

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top