Udham Singh Nagar News

सिडकुल के पास सड़क पार कर रहे तेंदुए की मौत, मचा हड़कंप

Ad

सितारगंज: सिडकुल रोड पर एक बिल्ली जैसा दिखने वाले जानवर पर लोगों की नजर पड़ी तो हड़कंप मच गया। जानवर के मुंह से खून निकल रहा था। बाद में पता चला कि अज्ञात वाहन की टक्कर से मृत हुआ जीव एक तेंदुआ है।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि सोमवार की देर शाम सिडकुल रोड के बमनपुरी मार्ग में राहगीरों ने बिल्ली प्रजाति के जानवर का शव पड़े होने के बाद वन चौकी को सूचित किया। टीम ने आकर देखा तो मालूम हुआ कि वह एक तेंदुए का शव है। जिसकी उम्र करीब एक साल है।

माना जा रहा है कि अज्ञात वाहन की टक्कर से तेंदुए की मौत हुई है। तेंदुए की लंबाई करीब डेढ़ मीटर आंकी गई है। बाराकोली रेंज के डिप्टी रेंजर धीरेंद्र पंत ने जानकारी दी और बताया कि तेंदुए के शरीर के नाखून, मूंछ, पंच सभी अंग सुरक्षित हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top