Nainital-Haldwani News

जोशीमठ के बाद नैनीताल ने बढ़ाई टेंशन, मॉल रोड का हाल देखकर हर कोई परेशान

Ad

नैनीताल: उत्तराखंड में पर्यटकों के पसंदीदा पर्यटन स्थल सरोवर नगरी को लेकर भी अब चिंता बढ़ गई है। जोशीमठ के साथ साथ अब नैनीताल पर भी फोकस है। यहां लोअर मालरोड पर लगातार बढ़ रही दरारों ने बड़े खतरे की आशंका जताई है।

ADVERTISEMENTS Ad

गौरतलब है कि साल 2018 में लोअर मालरोड का करीब 25 मीटर हिस्सा झील में समाया था और अबतक उसका ट्रीटमेंट नहीं हुआ है। यही कारण है कि अब अपर मॉल रोड में भी दिक्कतें दिख रही हैं। वहां भी दरारें उभर आई हैं। ट्रैफिक के कारण दरारें चौड़ी होने से टेंशन ज्यादा हो गई है।

इसी क्रम में शनिवार को लोनिवि के कर्मचारियों ने दरारों का कोलतार और रेत से अस्थायी उपचार तो किया मगर जरूरत स्थायी उपचार की है। अधिशासी अभियंता दीपक गुप्ता के मुताबिक स्थायी उपचार का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा जा रहा है। डीएम धीराज गर्ब्याल का कहना है कि शासन स्तर से जल्द बजट जारी करने की कोशिश है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top