
Lucknow Fire Relief | TFCC Cricket Group | Slum Fire Help | Social Work India | Community Support : टेढ़ी पुलिया क्षेत्र में हाल ही में लगी भीषण आग के बाद सैकड़ों परिवारों की जिंदगी पटरी से उतर गई है। इस कठिन समय में जहां पीड़ित परिवार अपने घर-बार दोबारा बसाने की कोशिश में जुटे हैं…वहीं समाज के जागरूक लोग भी उनकी मदद के लिए आगे आ रहे हैं।
इसी क्रम में TFCC क्रिकेट ग्रुप ने मानवीय संवेदनाओं का उदाहरण पेश करते हुए राहत कार्य शुरू किया। ग्रुप के सदस्यों ने आपसी सहयोग से चंदा एकत्रित किया और जरूरतमंद परिवारों की मदद का जिम्मा उठाया।
टीम के सदस्य खुद मौके पर पहुंचे और राहत सामग्री का वितरण किया। उन्होंने 11 सबसे जरूरतमंद परिवारों को चिन्हित कर करीब डेढ़ महीने का राशन और जरूरी घरेलू सामान उपलब्ध कराया।
राहत सामग्री में आटा, चावल, दाल, चीनी, नमक, चायपत्ती, मसाले, आलू, प्याज, टमाटर, सरसों का तेल, सोयाबीन, बेसन, बिस्कुट, नमकीन के साथ-साथ साबुन, डिटर्जेंट, टूथब्रश, टूथपेस्ट जैसी दैनिक उपयोग की चीजें शामिल रहीं। इसके अलावा बाल्टी, मग, भगोना, प्लेट, गिलास और चटाई जैसे जरूरी बर्तन भी दिए गए।
इस दौरान ग्रुप के सभी सदस्य एकजुट होकर सेवा कार्य में जुटे रहे और जरूरतमंदों तक मदद पहुंचाई।
TFCC क्रिकेट ग्रुप की यह पहल न सिर्फ सामाजिक जिम्मेदारी का उदाहरण है…बल्कि यह भी दिखाती है कि सामूहिक प्रयास से बड़ी राहत दी जा सकती है। इस तरह के प्रयास समाज को एक सकारात्मक संदेश देते हैं कि मुश्किल समय में साथ खड़े होना ही असली इंसानियत है।






