Rudraprayag News

केदारनाथ के लिए फिर खुलेगा 2013 वाला पैदलमार्ग…जानिए इसकी खासियत

KedarnathYatra
Ad

KedarnathYatra | KedarnathRoute | CharDhamYatra | UttarakhandNews | Kedarnath2026 | Rudraprayag | | KedarnathTrack : केदारनाथ यात्रा में लगातार बढ़ रही भीड़ को देखते हुए अब नए और सुरक्षित पैदल मार्ग पर तेजी से काम किया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad

चारधाम यात्रा के दौरान सोनप्रयाग से गौरीकुंड और केदारनाथ तक जाने वाले रास्ते पर भारी भीड़ देखने को मिल रही है। पैदल यात्री, घोड़े-खच्चर और कंडी एक ही मार्ग से गुजरते हैं…जिससे कई जगह जाम जैसे हालात बन जाते हैं।

विशेषज्ञों का कहना है कि 2013 की आपदा के बाद जो नया रास्ता बनाया गया था…वह पूरी तरह सुरक्षित नहीं माना जा रहा है। यह रास्ता मंदाकिनी नदी के लेफ्ट बैंक पर बना है…जहां लगातार कटाव का खतरा बना रहता है।

वरिष्ठ जियोलॉजिस्ट एमपीएस बिष्ट के अनुसार पुराना पारंपरिक मार्ग मंदाकिनी के राइट बैंक पर था…जो वैज्ञानिक रूप से ज्यादा सुरक्षित माना जाता है।

अब पुराने वॉशआउट मार्ग से ऊपर पहाड़ी क्षेत्र में हार्ड रॉक पर नया रास्ता तैयार किया गया है। यह वर्तमान मार्ग से करीब एक किलोमीटर छोटा भी बताया जा रहा है।

रुद्रप्रयाग जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने कहा कि नए मार्ग पर स्ट्रीट लाइट, पेयजल, बैठने की व्यवस्था और शेड जैसी सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। काम पूरा होने के बाद इसे यात्रियों के लिए खोल दिया जाएगा।

प्रशासन का कहना है कि नए मार्ग के शुरू होने से केदारनाथ यात्रा मार्ग पर भीड़ का दबाव कम होगा और यात्रा ज्यादा सुरक्षित बन सकेगी।

योजना के मुताबिक नए रास्ते का इस्तेमाल पैदल यात्रियों के लिए किया जाएगा…जबकि घोड़े-खच्चरों की आवाजाही पुराने मार्ग पर ही रहेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top