World News

कोरोना संक्रमण के नए स्ट्रेन के बढ़ते मामलों के बाद ब्रिटेन में लगा लॉकडाउन

Ad

ब्रिटेन: ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने कोरोना संक्रमण के नए स्ट्रेन के बढ़ते मामलों को देखते हुए देश में लॉकडाउन का ऐलान कर दिया है। बोरिस जॉनसन ने कहा कि कोरोना के खिलाफ लड़ाई के लिए कम से कम फरवरी के मध्य तक नया स्टे-ऑन-होम लॉकडाउन लगाया है, ताकि जो घातक वायरस तेजी से फैल रहा है, उसको रोका जा सके। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि लोग ज़रूरी कामों के लिए घर से बाहर निकल सकते हैं। जैसे- ज़रूरी सामान, ऑफ़िस जाने के लिए, अगर वर्क फ़्रॉम होम नहीं कर पा रहे हैं तो, एक्सरसाइज़, मेडिकल सहायता और घरेलू हिंसा से बचने के लिए बाहर निकल सकते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

यह भी पढ़े:वेतन नहीं मिला तो हड़ताल पर जाएंगे उत्तराखंड रोडवेज कर्मचारी, यात्रियों को होगी परेशान

यह भी पढ़े:उत्तराखंड: घर जाने के लिए युवती ने मांगी लिफ्ट,सड़क हादसे में हुई मौत,अप्रैल में होनी थी शादी

बोरिस जॉनसन ने कहा कि जब से यह महामारी आई है, यूनाइटेड किंगडम पूरी तरह से कोरोना के खिलाफ जंग लड़ने के प्रयास में लगा हुआ है और इसमें कोई संदेह नहीं है कि पुराने वायरस के खिलाफ लड़ाई में हमारे सामूहिक प्रयास काम कर रहे हैं और हम इसे लगातर जारी रखेंगे। मगर अब हमारे सामने कोरोना वायरस का जो नया स्ट्रेन आया है वह पिछले वायरस की तुलना में ज्यादा संक्रामक और खतरनाक नज़र आ रहा है और तेजी से फैल भी रहा है।

जॉनसन ने कहा कि लोगों को एक बार फिर से घर पर रहना होगा, जैसा उन्हें पिछले साल मार्च में महामारी की पहली लहर में ऐसा करने का आदेश दिया गया था, क्योंकि इस समय नया वायरस काफी खतरनाक तरीके से फैल रहा है। उन्होंने कहा हमारे अस्पताल कोरोना के नए वायरस की वजह से बहुत अधिक अंडर प्रेशर में हैं और महामारी के बाद ऐसा पहली बार है। उन्होंने बताया कि मंगलवार से स्कूल, कॉलेज और यूनिवर्सिटी बंद रहेंगे और ये सभी स्थिति के नियंत्रित होने तक ऑनलाइन ही चलेंगे। सिर्फ आवश्यक वस्तुओं के लिए ही लोग घरों से बाहर निकल सकेंगे।

यह भी पढ़े:पास के बिना भारत और नेपाल के बीच आवाजाही की अनुमति नहीं, प्रशासन ने तैयार किया प्लान

यह भी पढ़े:उत्तराखंड आने वालों के लिए जरूरी खबर, नियम मत तोड़ना, हाईवे पर खड़ी है पुलिस

ADVERTISEMENTS Ad
To Top