Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी से हरिद्वार की दूरी होगी कम, ढाई घंटे में पूरा होगा सफर

Haldwani to Haridwar ElevatedRoad
Ad

Uttarakhand News : ElevatedRoad : HaldwaniHaridwar : LalkuanBypass : TrafficManagement : InfrastructureDevelopment : AjayBhatt : NationalHighway : TourismBoost : RoadProject : उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल में यातायात को सुगम बनाने और नए दिशा देने वाली दो बड़ी सड़क परियोजनाओं को केंद्र सरकार ने मंजूरी दी है। हल्द्वानी से हरिद्वार तक एलिवेटेड रोड का निर्माण राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग की अनुमति के साथ शुरू होगा।

ADVERTISEMENTS Ad

सांसद अजय भट्ट ने कहा कि इस परियोजना के पूरा होने से हल्द्वानी से हरिद्वार की यात्रा केवल 2 से 2.5 घंटे में पूरी की जा सकेगी, जिससे समय और ईंधन दोनों की बचत होगी। यह मार्ग न केवल यात्रियों के लिए सुविधा देगा बल्कि प्रदेश में आने वाले पर्यटकों और तीर्थस्थलों के श्रद्धालुओं के लिए भी उपयोगी साबित होगा।

साथ ही लालकुआं बाईपास के निर्माण के लिए DPR प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और टेंडर भी जारी कर दिए गए हैं। बाईपास बनने के बाद लालकुआं में बढ़ते यातायात का दबाव कम होगा और जाम से राहत मिलेगी।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top