Uttarakhand News

देहरादून दौरे पर मनीष सिसोदिया,मदन कौशिक के साथ डिबेट की तारीख और वक्त साझा किया

Ad

देहरादून: आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया तीन जनवरी को देहरादून दौरे पर होंगे। आने से पहले दिल्ली के उपमुख्यमंत्री एवं शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने उत्तराखंड के शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक को पत्र लिखा है। जिसमें उन्होंने 4 जनवरी सुबह 11 बजे आईआरडीटी ऑडिटोरियम में ‘केजरीवाल मॉडल बनाम त्रिवेंद्र रावत मॉडल’ पर खुली बहस के लिए निमंत्रण दिया है। बता दें कि इससे पहले सिसोदिया ने यूपी सरकार के मंत्री को भी इसी तरह की बहस का निमंत्रण दिया था।

ADVERTISEMENTS Ad

यह भी पढ़े:रोडवेज बस और दफ्तर के अंदर उड़ा रहे थे हुक्के का धुआं, चालक सहित तीन कर्मचारी बर्खास्त

यह भी पढ़े:उत्तराखंड सेना भर्ती: फर्जी दस्तावेज़ दिखाए तो अफसरों ने यूपी के 50 युवकों को खदेड़ा

मनीष सिसोदिया ने सोशल मीडिया पर ट्वीट किया कि उत्तराखंड में त्रिवेंद्र सरकार की ओर से शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी और रोजगार के क्षेत्र में किए पांच कामों पर खुली बहस के लिए तीन जनवरी को दून आऊंगा। चार जनवरी को आईआरटीडी ऑडिटोरियम में उत्तराखंड सरकार के विकास मॉडल पर चर्चा के लिए भी मौजूद रहूंगा। उन्होंने प्रदेश के कैबिनेट मंत्री व शासकीय प्रवक्ता मदन कौशिक को चर्चा में भाग लेने को कहा। छह जनवरी को दिल्ली में कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक को केजरीवाल मॉडल के बारे में बताऊंगा। सिसोदिया ने कहा कि कैबिनेट मंत्री निमंत्रण से पीछे नहीं हटेंगे और छह जनवरी को दिल्ली में मेेरे साथ सभी विषयों पर चर्चा के लिए समय निकालेंगे।

प्रदेश के लोग पिछले 20 साल से इस बात का इंतजार कर रहे हैं कि उनके नेता उनके जीवन से जुड़े असली मुद्दों पर बात करें। एक आम नागरिक के लिए इससे बेहतर कुछ नहीं हो सकता कि वो अपने वर्तमान और भावी नेताओं को स्कूल, अस्पताल, बिजली, पानी आदि के मुद्दों पर खुली बहस करते देखे। इसी के आधार पर वो चुनाव में अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने का फैसला ले सकेंगे। बता दें कि आप के नेता लगातार सत्ता पर काबिज भाजपा पर हमले कर रहे हैं। वहीं आप के हमलों का जवाब दिल्ली से भी भाजपा के नेताओं ने दिया है।

यह भी पढ़े:उत्तराखंड की बेटियां हर क्षेत्र में आगे, हल्द्वानी की मेघा बनी भारतीय वायु सेना में अफसर

यह भी पढ़े:ये हुई ना बात…उत्तराखंड में 93 साल की महिला ने दी कोरोना को मात, बनाया रिकॉर्ड

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top