Uttarakhand News

आपत्ति सुनने के बाद जारी हुई प्रदेश के नगर निकायों में आरक्षण की अंतिम अधिसूचना

नैनीताल जिले में 94 शतकवीर मतदाता डालेंगे वोट, सबसे बुजुर्ग वोटर हैं हल्द्वानी की सुगरा परवीन
Ad

देहरादून:प्रदेश के नगर निकाय सामान्य निर्वाचन 2024 के लिए 11 नगर निगमों के नगर प्रमुख, 43 नगर पालिकाओं के अध्यक्ष तथा 46 नगर पंचायतों के अध्यक्ष पद हेतु आरक्षण/आवंटन की अंतिम अधिसूचना जारी कर दी गई है।

ADVERTISEMENTS Ad

आरक्षण की अनंतिम सूची एवं उन पर प्राप्त आपत्तियों की सुनवाई के बाद, नियमों के तहत आरक्षण में आंशिक परिवर्तन किया गया है।

नगर निगमों में 01 पद अनुसूचित जाति (SC), 02 पद अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) तथा 03 पद महिलाएं हेतु (जिसमें 01 OBC महिला पद सहित महिलाओं के लिए कुल 04 पद) आरक्षित हैं। इसके अतिरिक्त 5 पद अनारक्षित हैं।

नगर पालिका में अनुसूचित जाति (SC) हेतु 06, अनुसूचित जनजाति (ST) हेतु 01 और अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) हेतु 13 पद आरक्षित हैं। महिलाओं के लिए 02 SC महिला, 05 OBC महिला सहित कुल 15 पद आरक्षित हैं। इस श्रेणी में 17 पद अनारक्षित हैं।

नगर पंचायत में अनुसूचित जाति (SC) हेतु 06, अनुसूचित जनजाति (ST) हेतु 01 और अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) हेतु 16 पद आरक्षित हैं। महिलाओं के लिए 02 SC महिला, 06 OBC महिला सहित कुल 16 पद आरक्षित हैं। यहां 15 पद अनारक्षित हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top