Uttarakhand News

उत्तराखंड का मामला, दूल्हे को नशे में धुत देख दुल्हन ने दरवाजे से लौटाई बरात

Ad

कोटद्वार: आजकल की महिलाएं किसी से दबकर नहीं रह सकती। महिलाओं को अपनी आवाज उठाना आ गया है। इसमें कोई दोराय नहीं कि शादी जैसे महत्वपूर्ण फैसलों में अब महिलाएं अपनी जिम्मेदारी भी सुनिश्चित करवाना शुरू कर चुकी हैं। इसी कड़ी में कोटद्वार की एक बारात में बड़ा ही अलग मामला देखने को मिला है। जहां दूल्हे ने नशा किया तो दुल्हन ने शादी करने से ही मना कर दिया।

ADVERTISEMENTS Ad

दरअसल पौड़ी जनपद के एकेश्वर ब्लॉक के नौगांवखाल क्षेत्र से आई एक बारात को वापस लौटना पड़ गया। यह घटना कोटद्वार के झंडीचौड क्षेत्र की है। जहां मंगलवार को एक बारात वापस लौट गई। जब दुल्हन ने दूल्हे को नशे में धुत नाचते हुए देख लिया। यह दृश्य देखने के बाद तो दुल्हन ने विवाह से साफ इनकार ही कर दिया।

वहां मौजूद लोगों की माने तो बरात दुल्हन के घर पहुंची तो दूल्हा नशे में धुत होकर ऊल जलूल हरकत कर रहा था। दुल्हन पक्ष ने बारात का स्वागत किया। दूल्हे का सम्मान भी किया। जिसके बाद वरमाला की तैयारियां भी होने लगी। इसी दौरान दुल्हन अपने परिवार वालों के साथ जयमाला लेकर विवाह मंडप में आ गई।

लेकिन जब दुल्हन ने दूल्हे को लड़खड़ाते हुए देखा तो उसने शादी करने से साफ मना कर दिया। एक बार को तो पूरे मंडप में दुल्हन के इस फैसले ने हर किसी को चौंका कर रख दिया। पूरे मंडप में सन्नाटा पसर गया। वधू पक्ष ने भी दूल्हे के नशे में धुत होने पर कड़ी नाराजगी जाहिर की। बाद में दोनों की रजामंदी के साथ बरात को वापस लौटना पड़ा। दुल्हन के इस कदम की पूरे इलाके में चर्चा हो रही है।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top