Uttarakhand News

देहरादून पहुंच चुका है राज्य के 12वें मुख्यमंत्री का नाम, कुछ देर में बैठक शुरू

देहरादून: उत्तराखंड को सोमवार को 12वां मुख्यमंत्री मिलने वाला है। विधायक मंडल दल की बैठक में मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान होगा। भाजपा की परंपरा ये पुरानी और इस पर वह अभी भी कायम है। प्रदेश के पर्यवेक्षक और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी देहरादून पहुंच गई है। दोनों के पास उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री का नाम है। 10 मार्च को नतीजों के सामने आने के बाद दिल्ली में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर बैठकों का दौर जारी था। अब माना जा रहा है कि आलाकमान ने मुख्यमंत्री के नाम का चयन कर लिया है और विधायक मंडल की बैठक में दिल्ली से पहुंचे पर्यवेक्षक के पास वो नाम है।

शाम पांच बजे प्रदेश कार्यालय में विधानमंडल की बैठक शुरू हो जाएगी। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी, प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम बैठक में मौजूद रहेंगे। इसके अलावा चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी समेत प्रदेश के सभी राज्यसभा व लोकसभा सांसद और नवनिर्वाचित विधायक बैठक में अहम हिस्सा निभाने वाले हैं।

पार्टी की कोशिश है कि अगले पांच सालों में केवल एक ही मुख्यमंत्री जनसेवा करें। पिछले 5 सालों में भाजपा ने कुल तीन मुख्यमंत्री बनाए और इससे भाजपा का विरोध भी हुआ था। पिछले चुनावों में भाजपा को 57 सीटे मिली थी जो अब 47 हो गई है। सीटों के कम होने का एक कारण बार-बार मुख्यमंत्री बदलना भी माना गया है। साल 2024 में लोकसभा चुनाव भी होने हैं और उसी को देखते हुए भाजपा फैसला लेगी।

नित्यानंद स्वामी –                   09 नवंबर 2000 से 29 अक्तूबर 2001
भगत सिंह कोश्यारी –             30 अक्तूबर 2001 से 01 मार्च 2002
नारायण दत्त तिवारी –             02 मार्च 2002 से 07 मार्च 2007
भुवन चंद्र खूडूडी –                 07 मार्च 2007 से 26 जून 2009
डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक –  27 जून 2009 से 10 सितंबर 2011
भुवन चंद्र खंडूडी –                  11 सितंबर 2011 से 13 मार्च 2012
विजय बहुगुणा –                      13 मार्च 2012 से 31 जनवरी 2014
हरीश रावत –                         01 फरवरी 2014 से 27 मार्च 2016
हरीश रावत –                         21 अप्रैल 2016 से 22 अप्रैल 2016
हरीश रावत –                         11 मई 2016 से 18 मार्च 2017
त्रिवेंद्र सिंह रावत –                   18 मार्च 2017 से –09 मार्च 2021
तीरथ सिंह रावत-                    10 मार्च 2021 से 02 जुलाई 2021
पुष्कर सिंह धामी-                    02 जुलाई 2021 से 2022

To Top
Ad