CM Corner

उत्तराखण्ड भू-सम्पदा नियामक प्राधिकरण में 01 अध्यक्ष व 03 सदस्य के पद सृजित है

मुख्यमंत्री धामी ने इस बार ग्राम प्रधानों व पंचायत अध्यक्षों को उपहार देना का ऐलान किया है। कोरोना काल में जनसेवा करने वाले प्रधानों को दस हजार रुपए प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
Ad

देहरादून: उत्तराखण्ड भू-सम्पदा नियामक प्राधिकरण में 01 अध्यक्ष व 03 सदस्य के पद सृजित है। वर्तमान में अध्यक्ष व 02 सदस्यों के सेवानिवृत्त हो जाने के कारण एक ही सदस्य कार्यरत हैं। प्राधिकरण में एक अध्यक्ष एवं दो सदस्यों के रिक्त पदों को भरे जाने हेतु पूर्व में विज्ञप्ति प्रकाशित की गयी थी परन्तु कदाचित उक्त अवधि में वैश्विक महामारी कोविड-19 के अत्यधिक प्रकोप के कारण बहुत कम आवेदन पत्र प्राप्त हुये। अतः इस स्थिति में चयन समिति के निर्णयानुसार पुनः दिनांक 23.07.2021 को विज्ञप्ति प्रकाशित की गयी है। 

ADVERTISEMENTS Ad

आवेदन हेतु अंतिम तिथि 12.08.2021 निर्धारित की गयी है। उक्त पदों हेतु आयु सीमा 65 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। भूसम्पदा अधिनियम के अनुसार उक्त पदों हेतु ऐसे व्यक्ति आवेदन कर सकते हैं जो सुसंगत क्षेत्रों में तकनीकी विशेषज्ञों में से जिनके पास शहरी विकास, आवासन, भू-सम्पदा विकास, अवसंरचना, अर्थव्यवस्था, योजना, विधि, वाणिज्य, लेखा कर्म, उद्योग प्रबन्धन समाज सेवा, लोक कार्यों एवं प्रशासन में अध्यक्ष पद कम से कम 20 वर्ष और सदस्यों हेतु कम से कम 15 वर्षों का ज्ञान और वृत्तिक अनुभव हो। परन्तु ऐसे व्यक्ति / आवेदक जो राज्य सरकार की सेवा में हैं या रहे हैं अध्यक्ष पद हेतु उनके द्वारा केन्द्रीय सरकार में अपर सचिव का पद अथवा केन्द्रीय सरकार या राज्य सरकार में उसके समतुल्य कोई पद धारण किया जाना आवश्यक है। सदस्य पद हेतु राज्य सरकार में सचिव का पद अथवा राज्य सरकार में या केन्द्रीय सरकार में उसके समतुल्य कोई पद धारण किया जाना आवश्यक

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top