Rajasthan

होलिका दहन के वक्त लोक नृत्य ‘गैर’ खेल रहे थे सरपंच, आया हार्ट अटैक और हो गई मौत

Ad

ये मामला राजस्थान का है। राजस्थान के राजसमंद से होलिका दहन के दौरान सरपंच की हार्ट अटैक से मौत हो जाने की खबर सामने आई है। सरपंच की मौत आदिवासी गैर नृत्य करने के दौरान हुई। वह देखते ही देखते लोगों के सामने गिर पड़े, लोगों ने उन्हें उठाकर अस्पताल पहुंचाया तब तक उनकी मौत हो चुकी थी राजसमंद के कुंभलगढ़ उपखंड की सेवत्री पंचायत में होलिका दहन किया जा रहा था। इस दौरान गैर नृत्य का भी आयोजन किया गया।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top