Dehradun News

उत्तराखंड के इन जिलों में भारी बारिश का अनुमान, पहाड़ों में हुई बारिश

Ad

देहरादून: उत्तराखंड में मानसून ने दस्तक के साथ ही कहर बरपाना शुरू कर दिया है। लगातार हो रही बारिश ने जनजीवन को गंभीर रूप से प्रभावित किया है। पहाड़ी इलाकों से लेकर मैदानी क्षेत्रों तक लोग मुश्किल हालात से जूझ रहे हैं। नदियां उफान पर हैं और संपर्क मार्ग बाधित हो रहे हैं, जिससे दैनिक गतिविधियाँ ठप पड़ती दिख रही हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

मौसम विभाग ने गुरुवार को एक बार फिर अलर्ट जारी करते हुए बताया है कि देहरादून, पिथौरागढ़ और बागेश्वर समेत कई जिलों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश हो सकती है। इन क्षेत्रों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। विभाग के अनुसार पर्वतीय जिलों के कई हिस्सों में आकाशीय बिजली गिरने की आशंका भी बनी हुई है।

देहरादून में आज बादलों की घनी परत छाई रह सकती है। हल्की से मध्यम बारिश के साथ बिजली की गड़गड़ाहट भी सुनाई दे सकती है। अधिकतम तापमान करीब 32 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

इधर लगातार बारिश के चलते कई सड़कों पर भूस्खलन हो रहा है। बदरीनाथ और केदारनाथ हाईवे पर मलबा गिरने से चारधाम यात्रा पर असर पड़ा है। प्रशासन पुलिस और एसडीआरएफ की टीम राहत कार्यों में जुटी हुई है और यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है।

बीते दिनों की भारी बारिश को देखते हुए राज्य सरकार ने एहतियातन 1 से 12वीं तक के सभी सरकारी, गैर-सरकारी और निजी स्कूलों के साथ-साथ सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन की छुट्टी घोषित कर दी थी।

प्रदेश के हालात पर नज़र रखते हुए प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अनावश्यक यात्रा से बचें और मौसम विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top