Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी में अटल जी की प्रतिमा होगी स्थापित, नए प्रशासनिक भवन का नाम होगा नमों भवन

हल्द्वानी: गुरुवार को डॉ जोगेन्द्र पाल सिंह रौतेला महापौर नगर निगम हल्द्वानी की अध्यक्षता में बोर्ड की बैठक सम्पन्न हुई। पूर्व में प्रेषित 14 बिन्दुओं पर विस्तृत चर्चा की गयी। बैठक का प्रारंभ राष्ट्रगीत वंदेमातरम के साथ हुआ। बजट सर्वसम्मति से स्वीकार किया गया। इसके अलावा कई फैसले लिए गए जो इस प्रकार है

1-नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम की बोर्ड बैठक दिनांक 21.12.2021 को पारित प्रस्ताव द्वारा ट्रेड लाइसेन्स उपविधि में दर्ज ट्रेड लाइसेन्स मदों में छूटी हुई मदो पर लाइसेन्स शुल्क निर्धारण एवं सुझाव आमंत्रण हेतु गठित समिति द्वारा प्रस्तावित नई ट्रेड लाईसेन्स मद एवं कतिपय मदों के शुल्क में वृद्धि पर विचार। इसके लिए नगर आयुक्त, कर निरीक्षक तथा जो पार्षदों की समिति का गठन किया गया है।

2-नवगठित बैणी सेना का कार्यकाल अग्रिम आदेशो तक बढाये जाने पर विचार |

3- नैनीताल रोड स्थित अधिशासी अधिकारी आवास को ध्वस्त कर वहां पर सी० एन० जी० पंप लगाए जाने पर फैसला।

4-आई० टी० आई० के पास स्थित क्रियाशाला के विस्तार हेतु 1.5 हैक्टर भूमि को वन विभाग द्वारा नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम को हस्तांतरित किये जाने के प्रस्ताव को भी स्वीकारा गया।

5- रानीबाग स्थित कत्यूरी समाज के तीर्थ स्थल संबंधी निर्माण हेतु मा० उच्च न्यायालय में हुए समझौते के अनुसार निर्णय करवाये जाने के प्रस्ताव पर 48 लाख रुपए तक का प्रस्ताव स्वीकृत किया गया।

6-जिला प्रशासन द्वारा गौशाला हेतु उपलब्ध करायी जाने वाली भूमि पर गौशाला निर्माण के प्रस्ताव पर निर्माण हेतु 1 करोड़ रुपए तक का व्यय करने का प्रस्ताव स्वीकृत किया गया।

7- प्रार्थना पत्र राजेन्द्र सिंह नेगी पार्षद वार्ड 56 का प्रार्थना पत्र इस आशय से कि तीन तास चौराहे का नाम बदले जाने के प्रस्ताव को मिली हरी झंडी।

8- पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश / उत्तराखण्ड स्वर्गीय एन० डी० तिवारी० जी की मूर्ति स्थापना के प्रस्ताव को भी स्वीकार किया गया है। इसके अलावा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजेपयी की मूर्ति स्थापना को भी स्वीकार किया गया है। स्थल चयन की जिम्मेदारी मेयर को दी गई है।

10- माननीय प्रधानमंत्री की हल्द्वानी के विकास हेतु 2,250 करोड़ रुपए की घोषणा के सम्बंध में कराए जा रहे कार्यों का UUSDA द्वारा प्रेसेन्टेशन प्रस्तुत किया गया। प्रस्तावित प्रशासनिक भवन हेतु नरेंद्र मोदी भवन (नमो भवन) नामकरण की स्वीकृति प्रदान की गई है।

To Top