Dehradun News

पहाड़ के छात्रों की बल्ले-बल्ले! घर बैठे मिलेगी प्रतियोगी परीक्षाओं की मुफ्त कोचिंग

Ad

Youth Scheme | Online Coaching | Competitive Exams : उत्तराखंड सरकार राज्य के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी का मौका देने के लिए मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना-2026 शुरू करने जा रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी योजना को मंजूरी दे चुके हैं…और जल्द ही इसका विधिवत शुभारंभ किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad

योजना शुरू होने के बाद राज्य के विश्वविद्यालयों और सरकारी व सहायता प्राप्त महाविद्यालयों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को निश्शुल्क ऑनलाइन कोचिंग की सुविधा मिलेगी। इसके जरिए छात्रों को परीक्षा की तैयारी के लिए जरूरी अध्ययन सामग्री और विशेषज्ञ मार्गदर्शन ऑनलाइन उपलब्ध कराया जाएगा।

इन परीक्षाओं की तैयारी कर सकेंगे छात्र

योजना में कई प्रमुख प्रतियोगी परीक्षाओं को शामिल किया गया है। विद्यार्थियों को UPSC/PSC, CDS, बैंकिंग, रेलवे और SSC जैसी परीक्षाओं की तैयारी कराई जाएगी।

इसके अलावा CAT, MAT, GATE, NEET और CSIR-NET जैसी प्रवेश एवं पात्रता परीक्षाओं के लिए भी ऑनलाइन अध्ययन सामग्री और मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाएगा।

पहाड़ के युवाओं को मिलेगा बड़ा फायदा

इस योजना का खास लाभ दूरस्थ पर्वतीय क्षेत्रों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को मिलने की उम्मीद है। महंगी कोचिंग का खर्च नहीं उठा पाने वाले छात्र अब घर से ही ऑनलाइन पढ़ाई कर सकेंगे।

सरकार की इस पहल से पर्वतीय क्षेत्रों के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में बेहतर संसाधन मिलेंगे…और उन्हें दूसरे क्षेत्रों के विद्यार्थियों के समान अवसर उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top