Dehradun News

उत्तराखंड त्रिस्तरीय पंचायतों में प्रशासकों का कार्यकाल बढ़ा, चुनाव को लेकर सस्पेंस खत्म

Ad

देहरादून: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। राज्य सरकार ने पंचायतों में दो महीने के लिए नए प्रशासकों की नियुक्ति कर दी है। खास बात यह है कि इस बार पूर्व पंचायत प्रतिनिधियों को प्रशासक नहीं बनाया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

अब जिला पंचायतों में जिलाधिकारी, क्षेत्र पंचायतों में उप जिलाधिकारी और ग्राम पंचायतों में सहायक विकास अधिकारी को प्रशासक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। ये नियुक्तियां 31 जुलाई तक प्रभावी रहेंगी।

गौरतलब है कि 1 जून को सभी त्रिस्तरीय पंचायतों में पूर्व प्रशासकों का कार्यकाल समाप्त हो गया था। इसके बाद शासन ने पूर्व प्रतिनिधियों को फिर से प्रशासक नियुक्त करने के लिए राजभवन को अध्यादेश भेजा था, लेकिन उसमें खामी पाए जाने के कारण राजभवन ने अध्यादेश लौटा दिया।

जिसके बाद शासन ने एक उप समिति का गठन किया…उप समिति द्वारा रिपोर्ट तैयार करने के बाद शासन ने बड़ा निर्णय लिया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top