Uttarakhand News

कोरोना वैक्सीन को लेकर उत्तराखंड में तैयारी शुरू, कुमाऊं में 4 जनवरी से होगा रिहर्सल

Ad

देहरादून: उत्तराखंड में भी स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना संक्रमण की वैक्सीन को लेकर तैयारी शुरू कर दी है। दो जनवरी यानी आज से देहरादून में वैक्सीन लगाने का पूर्वाभ्यास शुरू हो गया है। जबकि कुमाऊं में चार से 10 जनवरी के बीच पूर्वाभ्यास कराया जाएगा। बता दें कि को-विन एप से वैक्सीन लगने के बाद प्रमाणपत्र दिया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad

इस प्रमाणपत्र का प्रयोग, लोग कहीं बाहर जाने पर कर सकेंगे। कोविड वैक्सीन लगाने से पूर्व एप में पूरा विवरण भरना होगा। बुखार से लेकर अन्य जरूरी जानकारी एप में दर्ज होगी। एप में वैक्सीन संबंधी रिकार्ड दर्ज होगा, जो केंद्र सरकार के पास चला जाएगा।

यह भी पढ़े:हाई-टेक होने के साथ हथियारों से लैस होगी उत्तराखंड की चीता पुलिस,इमरजेंसी में तुरंत मिलेगी मदद

यह भी पढ़े:उत्तराखंड सरकार ने समाप्त की लंबे समय से गैरहाज़िर 81 डॉक्टरों की सेवाएं, जल्द शुरू होगी पदों पर भर्ती

स्वास्थ्य निदेशक कुमाऊं डॉ. शैलजा भट्ट ने बताया कि वैक्सीन के लिए डीप फ्रीजर अभी और आने हैं। साथ ही वॉक इन कूलर की मांग की गई है। वैक्सीन कैरियर समेत अन्य उपकरण भी आने हैं। कुमाऊं में चार से दस जनवरी के बीच पूर्वाभ्यास कराने का प्रयास किया जाएगा। नैनीताल जिले की बात की जाए तो वैक्सीन लगाने का प्रशिक्षण 160 एएनएम और एक हजार आशाओं को दिया जा चुका है।

वैक्सीन लगाने में निजी अस्पताल के कर्मियों की मदद भी ली जाएगी। इसी कड़ी में निजी अस्पताल के कर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया है। इधर सीएमओ डॉ. भागीरथी जोशी ने बताया कि कोविन एप के बारे में एएनएम, आशाओं, डॉक्टरों, सिस्टर को निजी अस्पताल के कर्मियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।

यह भी पढ़े:उत्तराखंड हाईकोर्ट को मिला नया चीफ जस्टिस, मलिमठ की जगह लेंगे तेलंगाना के CJ राघवेंद्र चौहान

यह भी पढ़े:अब नैनीताल-हल्द्वानी की सड़कों पर दौड़ती दिखेगी दो पहियों वाली एंबुलेंस, DM बंसल ने दिया Idea

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top