Udham Singh Nagar News

बेटे की हैवानियत से कांप उठा गांव! कुल्हाड़ी से पिता की निर्मम हत्या, जानिए वजह

Udham Singh Nagar
Ad

उधम सिंह नगर: जिले के दिनेशपुर क्षेत्र में पिता-पुत्र के बीच झगड़ा इतना बढ़ गया कि बेटा हैवान बन बैठा। बुधवार रात मोहनपुर नंबर एक गांव में 55 वर्षीय गुरपद विश्वास का अपने मंझले बेटे कन्हई विश्वास से किसी बात को लेकर विवाद हो गया।

ADVERTISEMENTS Ad

बताया जा रहा है कि दोनों ने शराब पी रखी थी। झगड़े के दौरान पहले पिता गुरपद ने गुस्से में आकर कुल्हाड़ी से बेटे कन्हई पर वार कर दिया। इसके बाद बेटे ने कुल्हाड़ी छीनकर पिता के सिर और पीठ पर ताबड़तोड़ वार कर दिए।

गंभीर रूप से घायल गुरपद विश्वास को पहले गदरपुर और फिर हल्द्वानी ले जाया गया….जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस ने आरोपी बेटे कन्हई विश्वास को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच कर रही है।

परिवार के बीच मामूली झगड़े का इतना खौफनाक अंजाम होगा, किसी ने सोचा भी नहीं था। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top