Champawat News

गजब हो गया, पहले स्कूटी चुराई, फिर पहाड़ की युवती को भगा ले गया दिल्ली का युवक

Ad

Lohaghat News: चंपावत के लोहाघाट से एक ऐसा मामला सामने आया जिसने सभी को चौंका दिया। जहां लोहाघाट थाना क्षेत्र से लापता युवती को दिल्ली का युवक बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया था। आरोपी युवक ने अपनी पहचान छिपाकर सोशल मीडिया पर युवती से दोस्ती की, फिर शादी का झांसा देकर उसे अपने साथ ले गया था। ( Lohaghat girl Missing )

ADVERTISEMENTS Ad

वृंदावन में मिली युवती

बता दें कि 4 सितंबर को लोहाघाट थाना क्षेत्र के रहने वाली एक 21 साल की युवती अचानक गायब हो गई थी। बेटी के अचानक गायब होने से परिवार वाले परेशान हो गए। जिसके बाद परिजनों ने लोहाघाट थाने में युवती की लापता होने की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। जिस पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर युवती की तलाश शुरू की। पुलिस ने सर्विलांस की मदद से युवती की मोबाइल लोकेशन ट्रेस कर ली। जिस पर उसकी लोकेशन वृंदावन में मिली। इसके बाद पुलिस की टीम वृंदावन पहुंची। और युवती को सकुशल बरामद कर लिया गया। पूछताछ में युवती ने बताया कि एक युवक उसे बहला फुसलाकर भगाकर लाया था। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी युवक को भी गिरफ्तार कर लिया है। ( The young man took the girl away in lohaghat )

स्कूटी भी चुराई

इतना ही नही पुलिस ने जब आरोपी से सख्ती से पूछताछ की तो पता चला कि उसने लोहाघाट के गैस गोदाम क्षेत्र से एक स्कूटी भी चोरी की थी। और इसी स्कूटी से युवती को भगा कर ले गया था। वहीं चंपावत एसपी अजय गणपति ने बताया कि आरोपी का नाम आसिफ खान है। और वो उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के किरारी सुलेमान नगर का रहने वाला है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top