Bageshwar News

पहाड़ में बकरियां चरा रहा था युवक, अचानक चट्टान से गिरा, मौत

Ad

Bageshwar News: खबर बागेश्वर जिले से है। जहां जगंल में बकरियां चराने गए एक युवक की चट्टान से गिरकर मौत हो गई है। इससे पहले परिजन उसे गंभीर हालत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कपकोट ले गये, जहां से जिला अस्पताल रेफर किया। लेकिन यहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। भवाली के पास एम्‍बुलेंस में दम तोड़ दिया। परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं ग्रामीणों में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर भारी आक्रोश है।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के अनुसार बागेश्वर जिले के बाछम गांव निवासी हीरा सिंह 45 साल पुत्र त्रिलोक सिंह गांव बुग्लयों की तरफ भेड़-बकरियां चराने गया था। तभी लौटते समय चट्टन से फिसलकर गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद ग्रामीण और परिजन उसे अस्पताल लाये जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

यहां डाॅक्टरों के अनुसार घायल के सिर में गंभीर चोट थी। उसे हायर सेंटर रेफर किया गया। युवक ने हल्द्वानी पहुंचने से पहले भवाली के आसपास एम्‍बुलेंस में दम तोड़ दिया। बुधवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। जिसे परिजनों को सौंप दिया है। युवक की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि उसकी तीन पुत्रियां और एक पुत्र है।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top