Nainital-Haldwani News

नैनीताल रोड स्थित दो हाइटेक ज्वैलेरी की दुकान से चोरी, शातिर चोर धोखा देकर बच निकला

Ad

हल्द्वानी: नैनीताल रोड स्थित तनिष्क ज्वैलेर्स और बन्सल ज्वैलेर्स में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले चोर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी द्वारा तनिष्क ज्वैलेर्स से सोने के छुमके तथा बन्सल ज्वैलेर्स से सोने की अगुंठी चोरी की गई थी। पुलिस द्वारा दोनों घटनास्थलों की तहकीकात की गयी।

ADVERTISEMENTS Ad

चोरी के सम्बन्ध में 19 मार्च को हल्द्वानी कोतवाली में धारा 380 तहत केस दर्ज किया गया था। दोनों दुकानों के आसपास लगे सी0सी0टी0वी0 कैमरों का खंगाला गया। दोनों घटनाओं में एक ही चोरी के गैंग का शामिल होनी की आशंका पर हरेन्द्र चौधरी,  प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी द्वारा कॉस्टेबल प्रकाश पोखरियाल, प्रभारी चौकी भोटियापडाव के नेतृत्व में टीम गठित की गयी।

इसके साथ ही तलाशी हेतु एसओजी को भी लगाया गया। पुलिस टीम द्वारा लगभग 50 सीसीटीवी खंगाले गये। बेहतर कार्ययोजना तथा सक्रिया से पुलिस टीम द्वारा बीती रात को ही घटना में संलिप्त शातिर आरोपी को आवास विकास तिराहे से गिरफ्तार कर लिया। 

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top