Haridwar News

ईद की सुबह गूंजा चीखों का शोर, पठानपुरा में साहिल की गला रेतकर हत्या

Ad

मंगलौर (हरिद्वार): मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के पठानपुरा मोहल्ले में आज सुबह ईदुल अज़हा की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब इलाके में एक सनसनीखेज हत्या की वारदात ने दहशत फैला दी।

ADVERTISEMENTS Ad

पुलिस के अनुसार, कुछ दिन पहले मोहल्ले के एक लड़के की नहर में डूबकर मौत हो गई थी। परिजनों को शक था कि साहिल नामक युवक ने जानबूझकर उसे नहर में डुबोकर हत्या की थी। इसी शक और गुस्से का बदला आज उसके भाई ने ईद के दिन चुकता किया।

गुस्से में आकर मृतक के भाई ने साहिल की धारदार चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही मोहल्ले में हड़कंप मच गया। लोग ईद की तैयारियों के बीच इस हृदय विदारक घटना से स्तब्ध रह गए।

सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा…साथ ही आरोपी को हिरासत में लेने का दावा किया है। मोहल्ले में अभी भी भय और तनाव का माहौल है। पुलिस बल तैनात किया गया है ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोका जा सके। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी से पूछताछ जारी है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top