Nainital-Haldwani News

कैंची धाम मार्ग पर फिर लगा जाम, मिनटों का सफर घंटों में हुआ पूरा

Ad

हल्द्वानी/भवाली: धाम में बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन को जा रहे श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के चलते रानीबाग से लेकर कैंची धाम तक भीषण जाम लग गया। जाम की वजह से स्थानीय लोगों, पर्यटकों और यात्रियों को पूरे दिन परेशानी का सामना करना पड़ा।

ADVERTISEMENTS Ad

सबसे अधिक दिक्कत अल्मोड़ा, रानीखेत, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और हल्द्वानी से आने-जाने वाले यात्रियों को उठानी पड़ी। इस जाम का असर न केवल आमजन पर पड़ा, बल्कि स्थानीय व्यापारियों के कारोबार पर भी दिखा।

भीमताल-काठगोदाम मोटर मार्ग पर भी रानीबाग, अमृतपुर और सलड़ी जैसे इलाकों में यातायात बाधित रहा। काठगोदाम से रानीबाग तक दोपहर के बाद वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। स्थिति को संभालने के लिए पुलिस ने कुछ मार्गों पर एकतरफा यातायात चलाया लेकिन अमृतपुर तक भीमताल रोड पर जाम की स्थिति बनी रही। यातायात पुलिस जमी रही मोर्चे पर….लेकिन श्रद्धालुओं और पर्यटकों की भीड़ के सामने व्यवस्था कमजोर पड़ती नजर आई।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top