Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी में निर्माणाधीन बिल्डिंग की छत अचानक गिरने से अफरा-तफरी मची

Ad

हल्द्वानी:  मुखानी थाना क्षेत्र के फतेहपुर में मंगलवार को एक निर्माणाधीन बिल्डिंग की छत अचानक गिरने से अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। हादसे में दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए…जिन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad

बताया जा रहा है कि बिल्डिंग की छत गिरने के वक्त अन्य मजदूर बिल्डिंग के दूसरे हिस्से में काम कर रहे थे जिससे बड़ा हादसा टल गया। शुरुआती जांच में ठेकेदार की लापरवाही सामने आई है…क्योंकि छत की सपोर्ट के लिए लोहे की जगह लकड़ी और बांस का इस्तेमाल किया जा रहा था। इस कारण छत का ढांचा कमजोर होकर गिर गया।

एसपी सिटी प्रकाश चंद्र ने बताया कि हादसा तीन मंजिल पर लिंटर के काम के दौरान हुआ। रेस्क्यू ऑपरेशन कर घायल मजदूरों जाहिद और इकराम को बाहर निकाला गया…जो उत्तर प्रदेश के बरेली के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि पूरे मामले की जांच जिला प्रशासन को सौंपी गई है और काम फिलहाल रोक दिया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top