Uttarakhand News

उत्तराखंड: इन राशन कार्ड धारकों को सरकारी गल्ले की दुकान में मिलेगा मसाले, तेल और दाल

Ad

Uttarakhand: Ration Card: राज्य के अंत्योदय और राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा गारंटी राशन कार्ड वाले करीब 14 लाख परिवारों को सरकार रियायती मूल्य पर विशेष पोषण किट देने की तैयारी कर रही है। खाद्य मंत्री रेखा आर्या ने विधानसभा सभागार में समीक्षा बैठक में अधिकारियों को इसके निर्देश दिए। इस किट में दाल, तेल, मसाले सहित कई जरूरत की खाद्य सामग्री होंगी, जिसे 50 फीसदी तक सब्सिडी पर दिया जाएगा। पोषण किट में लाभार्थी परिवारों को दाल, तेल, मसाले समेत अन्य उपयोगी खाद्य वस्तुएं शामिल होंगी। उन्होंने दूसरे राज्यों का अध्ययन करने के निर्देश भी दिए। पड़ोसी राज्य हिमाचल में कई वर्षों से रियायती मूल्य पर जरूरी खाद्य वस्तुएं दी जा रही हैं। बैठक के बाद खाद्य मंत्री आर्या ने बताया कि केंद्र और राज्य सरकार ने आम गरीब और जरूरतमंद परिवारों के कई महत्वपूर्ण योजनाएं शुरू की है।

ADVERTISEMENTS Ad

अनाज को सुरक्षित रखने के निर्देश

खाद्य मंत्री रेखा आर्य ने अधिकारियों को कहा कि मानसून सीजन शुरू होने से पहले हर जिले में पर्याप्त अनाज की व्यवस्था कर दी जाए। जिलावार आवंटित अनाज का समय पर उठान कर दिया जाए। खासकर आपदा के प्रति संवेदनशील पर्वतीय जिलों में प्राथमिकता के साथ अगले तीन माह के अनाज का भंडारण करा दिया जाए। इसमें लापरवाही बर्दास्त नहीं की जाएगी।

प्रतिमाह मिलेगी दाल

राज्य में मुख्यमंत्री दाल पोषण योजना चल रही है, लेकिन नियमित रूप से लोगों को दाल नहीं मिल पा रही है। कई बार लोगों को महीनों तक इंतजार करना पड़ता है। पोषण किट के जरिए प्रति परिवार प्रतिमाह दाल समेत अन्य जरूरत की चीजें भी उपलब्ध रहेंगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top