Nainital-Haldwani News

नैनीताल जिले में भारी बारिश के चलते 33 रास्ते हुए बंद

Ad

Nainital news: Rainfall: मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक नैनीताल जिले में भारी से अत्यधिक भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। नैनीताल जिले में पिछले 24 घंटे से भारी बारिश हो रही है। भारी बारिश के चलते जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। जगह-जगह घरों और सड़कों पर पानी भर गया है। तो वहीं कई मार्गों पर मलबा आने से मार्ग बंद हो गए हैं। भारी बारिश और भूस्खलन की वजह से नैनीताल जिले में पांच राजमार्ग, 2 जिला मार्ग सहित 33 आंतरिक मार्ग बंद है। इसके अलावा जिले की प्रमुख नदियों में भी जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। ( Heavy rainfall in Nainital district )

ADVERTISEMENTS Ad

ये रास्ते हैं बंद

नैनीताल जिले में भारी बारिश के चलते भवाली-धनाचूली-ओखलकाण्डा मार्ग, शहीद बलबन्त सिंह मार्ग, भुजान-बेतालघाट, पांनकटारा माटर मार्ग, शीतला-मुक्तेश्वर मार्ग, मंगोली-खमारी थापला मार्ग, बजून-अधौडा, भुजियाघाट-सूर्यागाँव, कैची-हरतप्प,
पंगूट-बगडतल्ला, घूघूखान-सौड,चौफी-ताडा मार्ग, पदमपुरी– बबियाड, भवाली– काफली-धनाचूली, देवीपुरा-सौड (बांसी) मार्ग, सौनजाला-नरसिंहतल्ला, कौंता ककोड़-हरीशताल मार्ग, ढोलीगाँव-कैडागॉव मार्ग, पदमपुरी-सुवाकोट मार्ग, लोहाली-थूवाब्लॉक, लमजाला मोटर मार्ग, एचएमटी ब्रेबरी मार्ग ,फतेहपुरी-बेल बानना मोटर मार्ग, के सहित कल से 33 मार्ग बंद हैं। ( These Roads are Blocked )

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top