Uttarakhand News

रेलवे का अपडेट, कुमाऊं से जम्मू और अमृतसर जाने वाले यात्रियों को मिलेगी राहत

Ad

Uttarakhand news: Railway news: रेलवे में यात्रा करने वालों के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है। पिछले कई दिनों से चल रहा शंभू रेलवे स्टेशन पर किसानों का धरना समाप्त हो गया है। जिसके चलते रेलवे प्रशासन ने एक बड़ा निर्णय लिया है। और सभी रेलगाड़ियों को उनके नियमित मार्ग पर तत्काल प्रभाव से बहाल कर दिया है। ( Railway news big update )

ADVERTISEMENTS Ad

शंभू बार्डर पर किसान 17 अप्रैल से आंदोलन पर थे

पंजाब के पटियाला जिले के शंभू बार्डर पर किसान 17 अप्रैल से आंदोलन पर थे। बॉर्डर पर किसानों ने सड़क से लेकर रेल पटरी तक यातायात बाधित किया हुआ था। ऐसे में ट्रेन संचालन में बहुत दिक्कत आ रही थी। इसके चलते कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया हथा और कई ट्रेनों का रुट भी बदल दिया गया था। लेकिन अब किसानों का धरना समाप्त हो गया है। जिसके चलते रेल प्रशासन ने बड़ा निर्णय लेते हुए सभी रेलगाड़ियां को बहाल कर दिया है। काठगोदाम -जम्मूतवी, लालकुआं-अमृतसर के अलावा योग नगरी ऋषिकेश हरिद्वार तथा देहरादून से पंजाब के रूट पर संचालित होने वाली सभी ट्रेनों को तत्काल प्रभाव से नियमित कर दिया गया है।


ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top