Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी से पहाड़ को जाने वाले ध्यान दें, 14 और 15 जून को इन 8 मार्गों पर नहीं चलेगी बस

Ad

Haldwani news: Roadways Buses: उत्तराखंड में पर्यटन सीजन की शुरुआत हो गई है। गर्मियों की छुट्टी होते ही लाखों की संख्या में पर्यटक उत्तराखंड की तरफ आ रहे हैं। पहाड़ों की सुंदर वादियों का आनंद उठाने के लिए पर्यटक पहाड़ों की ओर खींचे चले आ रहे हैं। लेकिन हल्द्वानी से पहाड़ों की ओर जाने वाले लोगों के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है। रोडवेज प्रबंधन 14 और 15 जून को आठ रूटों पर बसों का संचालन नहीं करेगा। ( Roadways busses will not run in these routes on 14th and 15th june )

ADVERTISEMENTS Ad

कैंची मेले के चलते रोडवेज बसें स्थगित की गई

बता दें कि 15 जून को कैंची धाम में मेला होना है। इसके लिए पुलिस ने रूट डायवर्ट किया है। प्रशासन ने रोडवेज को हल्द्वानी से कैंची धाम शटल सेवा चलाने के लिए कहा है। इसके साथ ही नैनीताल रूट पर भी बसों की संख्या को बढ़ाने को कहा है। इसे देखते हुए रोडवेज ने अपने आठ रूटों की 16 बसों को स्थगित कर दिया है। हालांकि केमू की बसों का संचालन पहाड़ों की तरफ जारी रहेगा। ( Shuttle service started from haldwani to kainchi dham )

इन रूटों पर नहीं चलेंगी बसें

हल्द्वानी डिपो के एआएम सुरेंद्र बिष्ट ने बताया कि 10 बसों को हल्द्वानी से कैंची धाम तक शटल सेवा के रूप में चलाया जाएगा। जिससे कैंची धाम मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। पिथौरागढ़, गंगोलीहाट, जौरासी, कौसानी, देवाल, धरमगढ़, बासबगड़ और कर्णप्रयाग के रूटों की बस सेवा को 14 और 15 जून के लिए स्थगित किया गया है। वहीं शेष बसों को नैनीताल रूट पर संचालित किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top