Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी के हजारों परिवारों पर राशन का संकट, एक लापरवाही से फीकी होगी दीपावली

हल्द्वानी में शिकायत मिलने के बाद बर्खास्त की गई सस्ता गल्ला दुकान
Ad

हल्द्वानी: दीपावली से पहले शहर के राशनकार्ड धारकों को बड़ा झटका लगा है। हल्द्वानी के 65 हजार राशनकार्ड धारकों को अक्टूबर महीने का राशन अबतक नहीं मिल पाया है। खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के अधिकारियों की भूमिका पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। हल्द्वानी पीडीएस गोदाम में चावल नहीं होने के कारण यह संकट खड़ा हुआ है।

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी गोदाम में चावल खत्म होने के बाद यहां के इंचार्ज ने आरएफसी से चावल की आपूर्ति की मांग की। जिसके बाद आरएफसी द्वारा खटीमा गोदाम को आपूर्ति के निर्देश दिए गए। मगर यहां मामला अटक गया। दरअसल, खटीमा गोदाम इंचार्ज ने मूवमेंट का हवाला देते हुए चावल की आपूर्ति नहीं की और राशन गढ़वाल भेज दिया। जिसकी वजह से हल्द्वानी में संकट खड़ा हो गया।

आपको बता दें कि राशन डीलर 01 से 20 तारीख तक राशन का वितरण कर देते हैं। मगर अब 65 हजार परिवारों को राशन नहीं मिल पाया है। दीपावली तक राशन मिल जाए तो गनीमत होगी। मगर इसके आसार बहुत कम हैं। पूर्ति निरीक्षक रवि सनवाल ने बताया कि खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग से पत्राचार किया है। वरिष्ठ विपणन अधिकारी कृष्ण कुमार का कहना है कि दिवाली के बाद चावल आने की उम्मीद है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top