Uttarakhand News

नोएडा और राजस्थान के बाद उत्तराखंड… एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की मिली धमकी

Ad

Uttarakhand News: Airport: नोएडा और जयपुर के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी बाद अब उत्तराखंड के पंतनगर एयरपोर्ट को भी बम से उडाने की धमकी मिली । पंतनगर में हवाई सेवा देने वाली एलायंस एयर कंपनी के पास धमकी भरा ईमेल आया था। मेल अज्ञात व्यक्ति द्वारा भेजा गया।

ADVERTISEMENTS Ad

सोमवार को ये जानकारी सामने आई तो सुरक्षा एजेंसियों को हाई अलर्ट कर पुलिस प्रशासन और बम निरोधक दस्ते को सूचना दी गई। इसके बाद बम निरोधक दस्ते ने एयरपोर्ट परिसर व टर्मिनल बिल्डिंग सहित रन वे और आवासीय परिसर की तीन घंटे तक जांच की।

इस कार्रवाई में दस्ते को एयरपोर्ट में कोई अवांछनीय वस्तु नहीं मिली। मामले की गंभीरता के देखते हुए मामले की गंभीरता को देखते हुए त्रिस्तरीय चेकिंग (मुख्म प्रवेश द्वार, टर्मिनल बिल्डिंग प्रवेश द्वार और बोर्डिंग के समय स्क्रीनिंग) सहित लगेज जांच को बढ़ाया गया है। बता दें कि कंपनी प्रबंधन ने सोमवार की शाम एएआई के मुख्यालय सहित पंतनगर एयरपोर्ट के डायरेक्टर को ईमेल फारवर्ड कर मामले से अवगत कराया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top