Haridwar News

उत्तराखंड में बहन के लव मैरिज करने पर भाइयों ने की उसकी हत्या, अब तीनों को फांसी की सजा

File Photo
Ad

हरिद्वार: लव मैरिज और अरेंज मैरिज के सिलसिले में देश भर में लोगों की अलग अलग राय है। उत्तराखंड के शाहपुर गांव की एक युवती ने लव मैरिज की तो उसके भाईयों ने नाराज होकर उसकी हत्या कर दी। चार साल पहले हुए इस हत्याकांड में अब एडीजे कोर्ट ने मृतका के दो सगे और एक ममेरे भाई को फांसी की सजा सुनाई है।

ADVERTISEMENTS Ad

लक्सर एडीजे कोर्ट के शासकीय अधिवक्ता भूपेश्वर ठकराल ने पूरे मामले के बारे में जानकारी दी और बताया कि खानपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव में रहने वाली प्रीति पुत्री नेपाल सिंह ने साल 2014 में धर्मपुर निवासी ब्रजमोहन से लव मैरिज की थी। जिसके बाद उसका अपने मायके में आना जाना भी बंद हो गया था। लेकिन साल 2018 में उसके तीन भाइयों ने उसे माता पिता से सुलह का झांसा देकर गांव बुला लिया।

प्रीति अपने मामा के घर अब्दीपुर गांव पहुंची तो यहां पर तैयार बैठे प्रीति के सगे भाई कुलदीप, अरुण और ममेरे भाई राहुल ने गंडासे से काटकर उसकी हत्या कर दी थी। युवती के पति ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। जिसमें चौथे आरोपी का नाम बाद में हटवा दिया। इसके बाद पुलिस ने कुलदीप, राहुल औरर अरुण को जेल भेज दिया था। तभी से मामले की सुनवाई सुनवाई लक्सर के एडीजे कोर्ट में चल रही थी।

जानकारी के मुताबिक अभियोजन पक्ष ने पुलिस, पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर समेत कुल 15 गवाह पेश किए थे। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश शंकर राज ने हत्या के इस मामले को रेयरेस्ट ऑफ द रेयर मानते हुए तीनों आरोपियों को दोषी पाया और इन्हें फांसी की सजा सुनाई है। अधिवक्ता ठकराल की मानें तो फिलहाल तीनों को जेल भेजा गया है। अभी फांसी की तिथि तय नहीं हुई है। हालांकि इस दौरान वह निर्णय की अपील भी कर सकते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top