Uttarakhand News

ब्रेकिंग न्यूज वीडियो : गंगा घाट में 15 साल के बालक समेत मिले दो शव, ऋषिकेश में हड़कंप

Ad

हल्द्वानी:23 मार्च 2018

ADVERTISEMENTS Ad

शुक्रवार को ऋषिकेश के स्वर्ग आश्रम घाट की सुबह हड़कंप के साथ शुरू हुआ। पुलिस ने घाट के पास से तीन शव बरामद किए। जैसे ही ये खबर सामने आई पूरे शहर में सनसनी फैल गई है। स्थानीय लोगों ने जैसे ही गंगा पर शवों को देखा तो वो दंग रह गए । उन्होंने इस मामले की जानकारी पुलिस को दी। उसके बाद शवों को नदी से निकाला गया। मामला सुबह 8 बजे सामने आया।

बताया जा रहा है कि, इसमें 45 वर्षीय अधेड़, एक 35 वर्षीय युवक और एक 15 वर्षीय बालक है। आशंका जताई जा रही है कि तीनों ने जहर खाया है। मीडिया को मिली जानकारी के मुताबिक तीनों मृतकों के मुंह से झाग निकल रहा था। इनके पास लल्लन नाम की एक पर्ची मिली है। तीनों के मुंह से झाग निकल रहे थे। पुलिस घटना से जुड़े हर पहलू की जांच कर रही है। आसपास के आश्रम और धर्मशाला में रुकने वाले लोगों से शवों की पहचान कराई जा रही है।

https://youtu.be/Q_QX0bx644A

ADVERTISEMENTS Ad
To Top