Pauri News

उत्तराखंड में बारिश का कहर, लैंसडाउन में छप्पर गिरने से तीन की मौत

Ad

पौड़ी: राज्य में भारी बारिश का सिलसिला लगातार जारी है। कुमाऊं में हल्द्वानी भवाली हाइवे पर सुबह भुस्खलन हो गया, जिससे आवागमन बाधित हुआ। अब गढ़वाल में बारिश से हुए नुकसान की खबर सामने आई है। दरअसल तहसील लैंसडाउन में छप्पर गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई है। वहीं दो लोग घायल बताए जा रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

जिलाधिकारी पौड़ी ने घटना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि लैंसडौन गुमखाल मार्ग पर स्थित समखाल के पास मजदूरों की झोपड़ी में भारी बरसात के चलते आए मलबे में दबने से तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। जबकि दो घायल हो गए हैं। जानकारी के अनुसार घायलों को हायर सेंटर भेज दिया गया है।

मृतकों की शिनाख्त समूना पत्नी नियाज़ 50 वर्ष सपना पत्नी लिंगडा 40 वर्ष, अलीशा पुत्री सपना 4 वर्ष निवासी नेपाल के रूप में हुई है। जबकि नियाज पुत्र  मुमताज 56 वर्ष तथा साबिया पुत्री नियाज 16 वर्ष निवासी नेपाल घायल हो गए है। गौरतलब है कि बारिश ने अब रौद्र रूप धारण कर लिया है।

इसके अलावा जिलाधिकारी रूद्रप्रयाग ने बताया कि केदारनाथ में कल तक कुल 06 हजार श्रद्धालु थे। जिनमें से चार हजार के वापिस आने के बाद बाकी 02 हजार सुरक्षित स्थानों पर ठहरे हुए हैं। बता दें कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इस बारिश के बीच लगातार सक्रिय बने हुए हैं। वह लगातार प्रदेश में वर्षा को लेकर तमाम जानकारी लेने में लगे हुए हैं।

सोमवार को सीएम धामी ने सचिवालय स्थित राज्य आपदा कन्ट्रोल रूम से प्रदेश में हो रही बारिश की जानकारी ली। इसी दौरान उन्होंने राष्ट्रीय राजमर्गों एवं अन्य सम्पर्क मार्गों की जानकारी भी ली। साथ ही जिलाधिकारी पौड़ी एवं जिलाधिकारी रूद्रप्रयाग से मुख्यमंत्री ने फोन पर बात कर तमाम तरह के ताजा अपडेट लिए। उन्होंने सभी को सतर्क रहने के लिए कहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top