Nainital-Haldwani News

पूर्व में नैनीताल जिले के SSP रहे तीन आईपीएस अफसर बने DIG

पूर्व में नैनीताल जिले के SSP रहे तीन आईपीएस अफसर बने DIG
Ad

देहरादून: राज्य सरकार ने पुलिस अधिकारियों का प्रमोशन किया है। वर्तमान में अच्छे काम करने वाले पांच पुलिस अधिकारियों को ईनाम के तहत प्रमोशन मिला है। इन पांचों अधिकारियों को डीआईजी बनाया गया है। बता दें कि उक्त संबंध में बीती शाम आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। खास बात ये है कि इन पांच नामों में से तीन नाम पूर्व में नैनीताल के एसएसपी पद की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

गौरतलब है कि केंद्र से DPC संस्तुति मिलने के बाद सोमवार को शासन स्तर पर DIG प्रमोशन पाने वाले इन 5 अधिकारियों के डीपीसी संबंधित बैठक आयोजित की गई। इसी क्रम में उत्तराखंड सरकार ने इनके नामों पर प्रमोशन मिलने हेतु मुहर लगा दी। बता दें कि पांचों अधिकारियों का प्रमोशन डीआईजी रैंक के लिए घोषित कर दिया गया है।

लाजमी सी बात है कि डीआईजी प्रमोशन पाने वाले आईपीएस अधिकारी के डीपीसी घोषित होने का इंतजार काफी वक्त से किया जा रहा था। लेकिन अब जाकर ये इंतजार खत्म हुआ है। बता दें कि जन्मेजय खंडूरी, सुनील मीणा, आईपीएस सदानंद दाते, सेंथिल अबुदई कृष्णराज एस और योगेंद्र सिंह रावत को डीआईजी बनाया गया है।

वर्तमान की बात करें तो आईपीएस जन्मेजय खंडूरी देहरादून के एसएसपी हैं। जबकि केंद्र में डेपुटेशन पर चल रहे आईपीएस सदानंद दाते वर्तमान समय में केंद्र की नियुक्ति पर महाराष्ट्र में सीबीआई के लिए सेवाएं दे रहे हैं। इधर, डॉक्टर योगेंद्र सिंह रावत वर्तमान में हरिद्वार में एसएसपी नियुक्त हैं। वहीं, आईपीएस डॉ सदानंद दाते वहीं आईपीएस सुनील मीणा और सेंथिल अबुदई कृष्णराज एस फ़िलहाल पुलिस मुख्यालय में तैनात हैं।

इसमें नैनीताल से भी तीन अधिकारियों के तार जुड़े हुए हैं। दरअसल इस लिस्ट में शामिल जन्मेजय खंडूरी, सदानंद दाते व सुनील मीणा पूर्व में नैनीताल जिले के एसएसपी रह चुके हैं। जिले में रहते हुए ना सिर्फ तीनों ने बेहतर काम किया था बल्कि तीनों खासे चर्चित नाम भी थे। जानकारी के अनुसार जल्द ही पांचों अधिकारी अपनी नई जिम्मेदारियों को संभालेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top