Dehradun News

देहरादून:हवाई सफर करने वालों के लिए कोहरा बना आफत,अनिश्चितकाल के लिए कैंसिल हुई फ्लाइट

Ad

देहरादून: उत्तराखंड में घने कोहरे के चलते देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट आने वाली स्पाइसजेट की तीन फ्लाइट रद् कर दी गई हैं, जबकि कोहरे के कारण अन्य फ्लाइट भी देरी से पहुंच रही हैं जिसके कारण देहरादून आने वाले यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं। स्पाइसजेट के अधिकारियों के अनुसार, कोहरे के कारण उड़ान प्रभावित हो रही हैं, 12 जनवरी से शुरू हुई स्पाइसजेट की दिल्ली, अहमदाबाद, जयपुर से आने वाली फ्लाइट तकनीकी कारणों से रद् करनी पड़ी। वहीं आपकों बता दें कि गुरुवार को जौलीग्रांट एयरपोर्ट आने वाली इंडिगो और एयर इंडिया की फ्लाइट भी समय से नहीं पहुंच सकी।

ADVERTISEMENTS Ad

यह भी पढ़े:कोरोना वायरस:उत्तराखंड में 85 दिनों बाद नहीं आया कोई मौत का मामला,आंकड़े कर देंगे खुश

यह भी पढ़े:चितई गोलज्यू मंदिर में प्रशासन ने रखा दान पात्र तो भड़क उठे पुजारी

जौलीग्रांट एयरपोर्ट निदेशक डीके गौतम ने बताया कि कोहरे और धुंध के कारण एयरपोर्ट पर कम विजिबिलिटी से सुबह पहुंचने वाली उड़ाने प्रभावित हो रही हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी और मैदानों में ओलावृष्टि की संभावना जताई है। इसको लेकर विभाग की ओर से यलो अलर्ट भी जारी कर दिया गया हैं।

यह भी पढ़े:PNB ग्राहक कृपया ध्यान दें… अगले माह से नॉन-ईएमवी एटीएम से नहीं कर पाएंगे लेनदेन

यह भी पढ़े:औली में पहुंचे रिकॉर्ड पर्यटक,निगम की हुई बंपर कमाई, दो महीने में आंकड़ा पहुंचा 2.48 करोड़

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top