Uttarakhand News

पकड़े गए हरियाणा के तीन शातिर बदमाश,हरियाणा DGP ने की उत्तराखंड पुलिस की तारीफ

Ad

रुद्रपुर: राज्य में हरियाणा के तीन बदमाशों को पुलिस ने पकड़ा है। सभी के ऊपर इनाम घोषित था। सभी हत्या के मामले में फरार चल रहे थे। इनकी पहचान पवन नेहरा निवासी बुड़का, गुड़गांव, आशीष निवासी झज्जर, और मोनू निवासी रोहतक के रूप में हुई है। पवन पर एक लाख व आशीष और मोनू पर 50-50 हजार का इनाम घोषित है। अभियुक्तों के पास से तमंचे और कारतूस भी बरामद किए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

अभियुक्तों को माननीय न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने बदमाशों को ऊधमसिंहनगर पुलिस ने सितारगंज से गिरफ्तार किया है।उत्तराखंड पुलिस की कामयाबी को हरियाणा के DGP ने सराहा है। उन्होंने उत्तराखंड के लॉ एंड ऑर्डर अशोक कुमार के साथ बात की और उपरोक्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु उत्तराखंड पुलिस को धन्यवाद दिया है।

बता दें कि मंगलवार को सितारगंज पुलिस को सूचना मिली कि स्लेटी रंग की कार संख्या UP 25AA 0552 में कुछ संदिग्ध घूम रहे हैं। इसके बाद पुलिस मुस्तेद हो गई। खोजबीन की गयी तो सितारगंज चौराहे पर यह कार दिखाई दी गयी। पुलिस ने कार का पीछा किया।

कार में सवार सभी को बाहर निकलने को कहा तो आगे बैठे अभियुक्त ने पुलिसकर्मियों से हाथापाई की व तमंचा निकाल लिया। इसके अलावा पीछे बैठा अभियुक्त मौके से फरार हो गया। अभियुक्त के पास से तमंचा 315 बोर व जेब से 2 जिंदा कारतूस बरामद किये गये। सख्ती से पूछताछ करने पर अभियुक्त की निशानदेही पर दो अन्य अभियुक्तों का नाम पता बताया गया जिन्हें सितारगंज से गिरफ्तार किया गया। उनके पास से दो तमंचे व 4 जिंदा कारतूस बरामद किये गये।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top