Udham Singh Nagar News

सड़क हादसे में पंतनगर यूनिवर्सिटी से रिटायर दो कर्मियों की मौत,कार के उड़े परखच्चे

Ad

पंतनगर विश्वविद्यालय परिसर से सवारी लेकर झारखंड गई कार वापस लौटते समय ऊंचाहार (रायबरेली) में ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में विश्वविद्यालय से सेवानिवृत्त दो कर्मियों समेत तीन लोगों की मौत हो चुकी है। जानकारी के अनुसार यह सेवानिवृत्त कर्मी पेंशन जारी रखने के लिए जीवित प्रमाण पत्र देने पंतनगर आ रहे थे। बताया जा रहा है कि हादसा एक गाय को बचाने के चक्कर में हुआ। हादसे में जान गंवाने वाला रामगियावन गुप्ता, बलकू महतो शामिल है। ऊंचाहार कोतवाल विनोद कुमार सिंह ने सड़क हादसे में तीनों की मौत की पुष्टि की है।

ADVERTISEMENTS Ad

यह भी पढ़े:उत्तराखंड: घर बर्बादी का कारण बना अवैध संबंध, पत्नी का हत्यारा पति गिरफ्तार

यह भी पढ़े:हल्द्वानी में चेकिंग के दौरान पुलिस ने बरामद किए 1224 चांदी के सिक्के

बता दें कि हादसा इतना भयंकर था कि कार के परखच्चे उड़ गए। तीन दिन पूर्व बेनी पंतनगर निवासी 52 वर्षीय रामगियावन गुप्ता अपनी कार संख्या यूके 08 एई 6300 में छह सवारी लेकर झारखंड गया था। सवारी छोड़ने के बाद वापसी में रामगियावन ने पंतनगर तक के लिए तपेश्वर निवासी ग्राम सेमरेबुढ़नी, महुआडांग जिला लातेहार झारखंड और बलकू महतो निवासी लातिहारपुर झारखंड को कार में बैठा लिया था। बता दें कि तपेश्वर और बलकू पंतनगर विवि से मेट पद से सेवानिवृत्त होकर अपने पैतृक घर झारखंड चले गए थे। यह दोनों लोग ट्रेजरी में अपने जीवित होने का प्रमाण पत्र देने पंतनगर आ रहे थे।

यह भी पढ़े:उत्तराखंड में गजब हो गया,20 साल से बंद घर का आया 90 हजार रुपए पानी का बिल

यह भी पढ़े:7 वर्ष की बच्ची के साथ गैंगरेप,लहूलुहान हालत में बच्ची को गांव के बाहर खेत में फेंका

ADVERTISEMENTS Ad
To Top