Tehri News

उत्तराखंड में मासूम बच्ची के गर्भवती होने पर हुआ खुलासा, दो नाबालिग समेत तीन लोग करते थे दुष्कर्म

Ad

टिहरी: इंसान और शैतानों में भावनाओं का अंतर होता है। दरिंदगी करने वालों के लिए कुछ मायने नहीं रखता। उत्तराखंड से एक बार फिर मानवता और रिश्तों को तार तार कर देने वाला मामला सामने आया है। एक नाबालिग लड़की ने अपनी तीन चाचाओं के खिलाफ दुष्कर्म के आरोप लगाए हैं। किशोरी गर्भवती है और फिलहाल अस्पताल में भर्ती है।

ADVERTISEMENTS Ad

दरअसल टिहरी जनपद के लंबगांव थाना क्षेत्र में एक महिला ने पुलिस को तहरीर दी है। जिसमें उसने बताया है कि उसकी नाबालिग बेटी के साथ तीन रिश्तेदारों ने सामूहिक दुष्कर्म किया है। तीन आरोपियों में दो नाबालिगों को पकड़ लिया है जबकि बालिग आरोपी फरार है। जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।

बता दें कि सभी आरोपी रिश्ते में पीड़िता के चाचा लगते हैं। महिला के मुताबिक तीनों आरोपियों का उनके घर आना-जाना था। बीते दिनों अचानक बेटी के पेट में दर्द उठा तो उसे डॉक्टर को दिखाया। जब डॉक्टर ने किशोरी के गर्भवती होने का खुलासा किया तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। बाद में पूछने पर पीड़िता ने मां को सब सच बता दिया।

गौरतलब है कि नाबालिग आरोपियों को जुवेनाइल कोर्ट में पेश किया गया है, जबकि तीसरे आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज किया गया है। टिहरी एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि 3 मई को महिला ने लम्बगांव थाने में तहरीर दी थी। फिलहाल पीड़िता ऋषिकेश के एक हॉस्पिटल में भर्ती है। जहां उसका इलाज चल रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top