Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी के बाद नैनीताल में एक्शन, तीन मंजिला अवैध निर्माण ध्वस्त

Ad

नैनीताल: जनपद भर में जिला विकास प्राधिकरण अब अवैध निर्माण के संबंध में सख्त नजर आ रहा है। हल्द्वानी की ही तरह नैनीताल शहर में भी जिला विकास प्राधिकरण ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए नैनी रिट्रीट होटल के समीप तीन मंजिला निर्माण को ध्वस्त कर दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि सचिव पंकज उपाध्याय ने टीम के साथ अवैध निर्माण को तोड़ दिया है। मिली जानकारी के अनुसार नेनीताल मल्लीताल में बिना अनुमति बने निर्माण को स्वतः ही 15 दिन के अंदर धवस्त करने के लिए आदेश हुए थे। मगर निर्माणकर्ता ने निर्माण स्वतः ही धवस्त नहीं किया।

इसी क्रम में अब उत्तराखंड नगर एवं ग्राम नियोजन तथा विकास अधिनियम, 1973 की धारा-27 के अंतर्गत अवैध निर्माण के विरुद्ध बुधवार को ध्वस्त करने की कार्यवाही की गई है। नैनी रिट्रीट होटल के पास तीन मंजिला निर्माण ध्वस्त किया गया है। इस बड़े अवैध निर्माण पर कार्रवाई से हड़कंप मच गया है। माना जा रहा है कि कई और अवैध निर्माण को भी चिन्हित किया जा रहा है, जिनपर प्राधिकरण का बुल्डोजर चल सकता है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top