Tehri News

PM मोदी की मुहिम,उत्तराखंड के 3 बच्चों ने 51 हजार को पीछे छोड़ा,टॉप 100 में जगह बनाई

Ad

PM मोदी की मुहिम,उत्तराखंड के 3 बच्चों ने 51 हजार को पीछे छोड़ा,टॉप 100 में जगह बनाई

देहारदून: प्रदेश के मेधावी विद्यार्थी अपने परिश्रम से पूरे देश में नाम कमा रहे हैं। एक बार फिर देवभूमि के बच्चों ने अपना लोहा मनवाया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस प्रोग्राम चलाया गया था और देशभर के विद्यार्थियों ने इस प्रोग्राम में हिस्सा लिया था। कुल 51 हजार छात्रों ने नामांकन किया लेकिन सिर्फ 100 छात्रों के मॉडल का चयन हुआ था। हर बार की तरह इस बार भी देवभूमि के बच्चों का नाम लिस्ट में शामिल है। एक छात्रा और 2 छात्रों का मॉडल पीएम के प्रोग्राम में चयनित हुआ है। यह तीनों बच्चे टिहरी जिले के रहने वाले हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

खबर के मुताबिक टिहरी के राइंका केसरधार नैचोली के 3 छात्रों के 2 मॉडल इसमें चयनित हुए हैं। टिहरी जिले की स्वाति रावत और मानसी रावत ने कंप्यूटर की मदद से मेकअप के दौरान हाई मिरर का कंसेप्ट तैयार किया है। इसके तहत कंप्यूटर के जरिए महिला के चेहरे से कई जानकारी मिल सकती है। जैसे उसके रंग और उसकी प्रकृति की जानकारी…

यह महिलाओं को मेकअप करने में मदद कर सकता है। वहीं नौवीं के छात्र अखिलेश उनियाल ने कंप्यूटर के माध्यम से मौसम की सटीक जानकारी देने वाला कंप्यूटर प्रोग्राम बनाने का एक कंसेप्ट तैयार किया है। यह कृषि क्षेत्र के लिए कारगर है।

इस बारे में  मुख्य शिक्षा अधिकारी शिवप्रसाद सेमवाल ने बताया कि पीएम नरेंद्र मोदी के प्रोग्राम आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के तहत टिहरी के 3 विद्यार्थियों का चयन हुआ है। अब इन बच्चों को ऑनलाइन ट्रेनिंग दी जाएगी ताकि बच्चे अपने मॉडल को अगले लेवल के लिए तैयार कर सकें। बच्चों ने 15 अगस्त को कंसेप्ट ऑनलाइन जमा कराया था और अब इसके नतीजे सामने आए हैं। उन्होंने कहा कि 51 हजार बच्चों से निकलकर टॉप 100 में जगह बनाना काबिले तारीफ के योग्य है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top