Uttarakhand News

उत्तराखंड फर्जी डॉक्टर मामला! भारतीय चिकित्सा परिषद के तीन कर्मी सस्पेंड

Ad

देहरादून: प्रदेश में फर्जी डॉक्टरों पर अब शासन प्रशासन-पुलिस का डंडा लगातार चल रहा है। एक ऐसे ही फर्जी पंजीकरण मामले में पुलिस ने हाल में भारतीय चिकित्सा परिषद के तीन कर्मचारियों को गिरफ्तार किया था, जिन्हें अब निलंबित कर दिया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि अब से कुछ दिन पहले ही नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस ने फर्जी आयुर्वेद डॉक्टरों के मामले में भारतीय चिकित्सा परिषद के तीन कर्मचारियों को गिरफ्तार किया था। पंजीकरण का काम देखने वाले वैयक्तिक सहायक विवेक रावत, कनिष्ठ सहायक विमल प्रसाद, अंकुर माहेश्वरी इसमें शामिल थे।

आरोपी कर्मचारी गलत तरीके से फर्जी पंजीकरण करने के लिए 50 से 60 हजार रुपए लेते थे। अब परिषद ने भी उन्हें निलंबित कर दिया हैl गौरतलब है कि भारतीय चिकित्सा परिषद की रजिस्ट्रार नर्वदा गुसाईं ने तीनों कर्मचारियों के निलंबन की पुष्टि कर दी है। साथ ही भारतीय चिकित्सा परिषद पंजीकरण प्रक्रिया में दोबारा दस्तावेजों का सत्यापन करेगाl

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top