Udham Singh Nagar News

उत्तराखंड में बाघ के हमले से एक युवक की दर्दनाक मौत, मची चीख पुकार

Ad

खटीमा: जंगल कटने और आबादी बढ़ने के जारी सिलसिले की वजह से हाल के कुछ समय में मानव और वन्यजीवों के बीच संघर्ष काफी बढ़ा है। इसी संघर्ष का हर्जाना एक और युवक को भुगतना पड़ा है। खटीमा में सुरई फॉरेस्ट रेंज में एक युवक पर बाघ ने हमला कर दिया। बाघ के हमले में युवक की मौत हो गई है।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के मुताबिक न्यूरिया उत्तर प्रदेश के भरतपुर गांव के कुछ युवक सुरई वन रेंज में जंगल में लकड़ी इकट्ठा करने गए थे। तभी घात लगाए बैठे बाघ ने युवकों पर अचानक हमला कर दिया। बाघ ने परितोष हलदार नामक युवक को बुरी तरह जकड़कर मार डाला। इस दौरान अन्य युवकों ने भाग कर अपनी जान बचाई।

शोर शराबे की वजह से बाद में बाघ भागा जरूर मगर तबतक युवक की मौत हो चुकी थी। सूचने के उपरांत पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। जहां पर पुलिस ने पंचनामा भर कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल वन विभाग द्वारा सहायता राशि देने की कार्रवाई भी की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top