Almora News

अल्मोड़ा: बाजार मे घुसे बाघ को मारी गोली, मौत के बाद जांच के आदेश

Ad

अल्मोड़ा: सल्ट ब्लॉक के मरचूला क्षेत्र में एक बाघ की गोली मारकर हत्या कर देने का मामला सामने आया है। संदिग्ध हालत में मिले घायल बाघ की कुछ ही देर में मौत होने के बाद पीएम रिपोर्ट से यह खुलासा हुआ है। एक वायरल वीडियो में बाघ के बाजार में आ जाने के बाद दो बार फायरिंग की आवाज सुनाई दी है। निदेशक कार्बेट टाइगर रिजर्व ने इसका खुलासा करते हुए जांच बैठा दी है।

ADVERTISEMENTS Ad

सीसीटीवी फुटेज में लोग बाघ के डर से उसे मार देने को कह रहे हैं। लोगों का कहना है कि मंदाल रेंज के वन कर्मचारियों ने बाघ पर गोलियां चलाई। निदेशक सीटीआर धीरज पांडे का कहना है कि बाघ को गोली मारी गई। जिससे वह मारा गया है। हाल ही में सांकर निवासी कमला देवी पर बाघ ने हमला कर दिया था। जो अब स्वस्थ हैं। फिलहाल जांच की जिम्मेदारी कालागढ़ डीएफओ को दी है। उनसे जांच रिपोर्ट मांगी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top