Dehradun News

स्पेशल मिशन पर शहीद हुए टीकम सिंह नेगी! अंतिम विदाई से पहले देवभूमि में शोक

Ad

देहरादून: विगत दिन एक समाचार ने हर किसी की आंखों में गर्व के आसु लाने का काम किया। भारत-चीन सीमा पर तैनात उत्तराखंड के एक लाल की शहादत के समाचार से पूरे प्रदेश में शोक की लहर है। राजावाला निवासी 34 वर्षीय टीकम सिंह नेगी (Uttarakhand ITBP Jawan martry) की शहादत का सही कारण तो अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है। मगर एक महत्वपूर्ण अपडेट जरूर सामने आया है।

ADVERTISEMENTS Ad

बताया जा रहा है कि, टीकम सिंह नेगी किसी स्पेशल मिशन के लिए सीमा पर तैनात थे। जानकारी के अनुसार आपको बता दें कि देहरादून जिले के सेलाकुई क्षेत्र में रहने वाले टीकम सिंह नेगी (Tikam Singh Negi Martyr), आईटीबीपी में असिस्टेंट कमांडेंट थे। टीकम सिंह साल 2011 में आईटीबीपी में भर्ती हुए थे। उनका विवाह वर्ष 2018 में टिहरी के चंबा स्थित ग्राम बादशाहीठौर में हुआ था।

रिपोर्ट्स को सच माना जाए तो टीकम की यूनिट दस दिनों के लिए किसी स्पेशल मिशन (Special mission Indo China border) पर लद्दाख में भारत-चीन सीमा पर तैनात की गई थी। यहीं से सोमवार को उनकी शहादत की खबर सामने आई आई। उप जिलाधिकारी विनोद कुमार ने जानकारी दी और बताया कि अभी शहादत के कारणों की जानकारी नहीं मिली है। बता दें कि वह अपने पीछे पिता, पत्नी और तीन साल के बेटे को छोड़ गए हैं। हमारी पूरी टीम की तरफ से वीर को श्रद्धांजलि।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top