Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी गौला में टिप्पर ने 8 साल के बच्चे को रौंदा, मौके पर हीं तोड़ा दम, लोगों ने शुरू किया पथराव

Ad

हल्द्वानी गौला में टिप्पर ने 8 साल के बच्चे को रौंदा, मौके पर हीं तोड़ा दम, लोगों ने शुरू किया पथराव

हल्द्वानी: गौला नदी में टिप्पर ने एक 8 साल के बच्चे को कुचल दिया। यह घटना राजपुरा क्षेत्र से सामने आ रही है। खबर के अनुसार ढोलक बस्ती हल्द्वानी के बच्चे गौला में खेल रहे थे। इसी बीच पीछे की ओर बैक हो रहे टिप्पर की चपेट में एक बच्चा आ गया। बच्चा टिप्पर के पिछले टायर में आया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूजना जैसे ही बस्ती के लोगों को मिली तो वह मौके पर पहुंचे और टिप्पर पर पथराव शुरू कर दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और माहौल को नियंत्रण में लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस ने टिप्पर चालक को भी हिरासत में ले लिया है।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad
To Top